भारत

रहस्यमय तरीके से गायब हुई लड़की के परिजनों ने जताया था अपहरण का अंदेशा, अब घर के पीछे मिली लाश

jantaserishta.com
8 Jan 2022 3:23 PM IST
रहस्यमय तरीके से गायब हुई लड़की के परिजनों ने जताया था अपहरण का अंदेशा, अब घर के पीछे मिली लाश
x
केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक गांव के कुएं में लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं मृतक लड़की के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीधी सम्राट चौक पर शव रखकर रास्ते पर जाम लगा दिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही रास्ते को खोला गया.

इस मामले पर एडिशनल एसपी ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. बता दें, 4 जनवरी को लड़की घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी. इस घटना के बाद स्थानीय लोग भड़क उठे थे. इस बीच पुलिस पर इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का दबाव बढ़ता जा रहा है.
परिजनों ने पुलिस थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी और अपने घर में काम करने वाले एक नौकर पर अंदेशा जताया था. जब सुबह घर के पीछे कुएं में लाश मिली तो परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. पुलिस के समझाने के बाद ही मामला शांत हो पाया.
मृतक लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्होंने एक शख्स पर अपहरण का अंदेशा जताया था. उसी समय पुलिस ने कुछ किया होता तो शायद उनकी बेटी जिंदा होती. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने की बाद ही कुछ चीजें साफ हो पाएंगी. पुलिस ने संदेह के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पर कुछ भी कहने से बच रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story