भारत

युवती और प्रेमी को मुलाकात करते परिजनों ने देखा, फिर...

jantaserishta.com
24 April 2022 1:24 PM IST
युवती और प्रेमी को मुलाकात करते परिजनों ने देखा, फिर...
x
ऑनर कीलिंग का मामला सामने आया है.

बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा में ऑनर कीलिंग का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक भाई ने जब अपनी बहन को प्रेमी के साथ मुलाकात करते देखा तो उसे ये बात इतनी नागवार गुजरी कि युवक की पीट-पीटकर हत्या कर डाली.

पुलिस के मुताबिक मामला बांसवाड़ा के रेंगनिया गांव का है. यहां 26 साल का मनोज सिंह अपनी प्रेमिका के कॉल करने पर उससे मिलने गया था. दोनों ने तय किया कि खेत में मुलाकात कर लेंगे. इस दौरान युवती के भाई मोनू ने बहन को प्रेमी से मिलते देख लिया.
इसके बाद तमतमाया हुआ सोनू घर आया और उसने घरवालों को इस बारे में जानकारी दी. इसके बाद लड़की के परिवार लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंच गए. वहां युवक और युवती को देखा तो उनका पारा 7वें आसमान पर पहुंच गया.
युवती के परिवारवालों ने मनोज को घेरकर लाठियों से पीठना शुरू कर दिया. ज़्यादा खून निकलने से मनोज की मौत हो गई. थोड़ी देर बाद गांव का सरपंच मौके पर पहुंचा. इस घटना की पुलिस को जानकारी दी गई.
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मनोज का निर्वस्त्र शव मौके पर पड़ा था. वहीं पुलिस ने इस मामले में लड़की के बयान के आधार पर उसके दो सगे भाई, चाचा और दो चचेरे भाई समेत 5 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है. मृतक के घरवालों की ओर से 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story