भारत

'गलत काम का अंजाम यही होना था' , मुठभेड़ में मारे गए नक्सल कमांडर के परिजन बोले

jantaserishta.com
3 Jun 2023 9:01 AM IST
गलत काम का अंजाम यही होना था , मुठभेड़ में मारे गए नक्सल कमांडर के परिजन बोले
x

DEMO PIC 

हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं, जिसने कई लोगों का घर बर्बाद किया हो।
गुमला (आईएएनएस)| पुलिस मुठभेड़ में मारे गये तीन लाख के इनामी माओवादी नक्सली राजेश उरांव का शव लेने से शुक्रवार को उसके परिजनों ने इनकार कर दिया। राजेश के भाई भैयाराम उरांव को जब उसकी मौत की खबर दी गई तो उन्होंने कहा, वह मेरा छोटा भाई था। उसकी मौत से दु:ख तो है, लेकिन वह जिस गलत रास्ते पर था, उसका नतीजा तो गलत ही होना था। हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं, जिसने कई लोगों का घर बर्बाद किया हो।
राजेश उरांव की भाभी ने कहा कि हमें राजेश के शव से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस अपने तरीके से उसका अंतिम संस्कार करे। उनका कहना था कि घर में हम अपना खाने के लिए तरस रहे हैं, तो शव का अंतिम संस्कार कैसे करेंगे। राजेश ने कितने लोगों को तड़पाया है। कितने लोगों को मारा है। ऐसे में उसे भी यही भोगना था।
राजेश उरांव घाघरा थाना के तुंजो हुटार गांव का रहने वाला था। 22 साल पहले उसने घर छोड़कर नक्सली संगठन ज्वाइन कर लिया था। वर्ष 2001 में वह सबसे पहले इलाके में सक्रिय दुर्दांत नक्सली टोहन महतो के संपर्क में आया था। इसके बाद से वह कभी घर नहीं लौटा। माओवादी नक्सली संगठन में उसका ओहदा सब जोनल कमांडर का था। गुमला सदर थाना क्षेत्र आंजन से मड़वा जंगल की ओर जाने वाले रास्ते में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में वह मारा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story