भारत

युवती को लेकर तांत्रिक के पास गए थे परिजन, फिर...

jantaserishta.com
20 May 2022 8:27 AM IST
युवती को लेकर तांत्रिक के पास गए थे परिजन, फिर...
x

हैदराबाद: तेलंगाना में एक तांत्रिक ने 19 साल की युवती के परिजनों का ब्रेन वॉश कर दिया. वह अपनी बेटी को तांत्रिक के पास ले गए और तांत्रिक ने जैसा बताया उन्होंने वैसा ही किया. इससे उनकी बेटी ठीक होने की बजाय मुसीबत में आ गई.

दरअसल मामला तेलंगाना के तेलंगाना के विकाराबाद का है. यहां एक तांत्रिक ने 19 साल की बीमार युवती को धधकते अंगारों पर चला दिया. इस वजह से वह ठीक होने की बजाय मुसीबत में आ गई. गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एजेंसी के मुताबिक युवती कई दिन से बीमार थी. वह असामान्य व्यवहार करने लगी थी. प्रथम वर्ष की छात्रा का परिवारीजन लंबे समय से इलाज करा रहे थे. लेकिन आराम न मिलने पर वह परेशान थे, लिहाजा रिश्तेदारों की सलाह पर युवती को एक तांत्रिक के पास ले जाया गया.
तांत्रिक ने कहा कि 19 साल की युवती पर बुरी आत्माओं का साया है. वह उसे ठीक करने के लिए एक अनुष्ठान करेगा. इसके लिए उसने कोयला जलाया. इसके बाद धधकते अंगारों पर युवती को चलने के लिए कहा.
पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों ने इस मामले की शिकायत की. इसमें बताया कि जब युवती अंगारों पर चल रही थी, तो वह गिर पड़ी, लेकिन तांत्रिक ने उसे आग पर चलने के लिए मजबूर किया. हालांकि युवती को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. साथ ही मामला दर्ज कर तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story