भारत

भतीजी का प्यार घरवालों को नहीं आया रास, झूठी शान के लिए दी रूह कंपा देने वाली सजा

jantaserishta.com
15 April 2024 4:19 AM GMT
भतीजी का प्यार घरवालों को नहीं आया रास, झूठी शान के लिए दी रूह कंपा देने वाली सजा
x
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की की मौत गले की हड्डी टूटने से हुई थी।
हापुड़: हापुड़ में दो दिन पहले हुई एक लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की की हत्या उसी के दो चाचाओं ने की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की की हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव मिलने के बाद ही लड़की के भाई ने चाचाओं पर हत्या करने के आरोप लगाए थे। हालांकि लड़की की दादी ने भी उसी भाई पर यही आरोप लगाए थे।
मामला हापुड़ में नगर कोतवाली के कोठी गेट का है। बताया गया कि लड़की अपने दो भाईयों के साथ अपनी दादी और चाचाओं के पास ही रहती थी। उसका एक लड़के से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बॉयफ्रेंड बनाने की यही बात लड़की के घर वालों को पसंद नहीं थी। उन्होंने लड़की को रोकने की कोशिश कई बार की। दो दिन पहले लड़की दोबारा उस लड़के से बात करती दिखी तो चाचाओं को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपनी झूठी शान बचाने के लिए लड़की को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की के चाचाओं ने उसे बुरी तरह पीटा था जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने युवती की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दो सगे चाचाओं ने लड़की को झूठी शान की खातिर मार डाला था। लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की की मौत गले की हड्डी टूटने से हुई थी। युवती के प्रेम प्रसंग से नाराज दोनों चाचाओं ने उसकी हत्या की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
लड़की की दादी ने लड़की के भाई पर हत्या के आरोप लगाए थे। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि लड़की के प्रेम प्रसंग से नाराज उसके भाई ने उसे पीटा जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी।
Next Story