
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में 6 दिसंबर को हुई एक लूट के मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. एक शख्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी रची थी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना जिले के करछना थाना क्षेत्र की है. यहां एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने अपने साथ हुई 3.50 लाख की लूट की शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर पुलिस जांच कर रही थी. सच सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गई.
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता अजीत कुमार पांडेय ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट कराई थी. पुलिस साजिश रचने वालों के पास से 3.50 लाख रुपये, दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की है. इसके साथ ही पुलिस ने अजीत, अनिरुद्ध प्रसाद पांडेय और नितेश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
डीसीपी यमुनानगर सौरभ दीक्षित के मुताबिक, करछना थाना पुलिस को 6 दिसंबर को सूचना मिली थी कि बाइक सवार बदमाश एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले अजीत कुमार पांडेय से 3.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं.
इस पर पुलिस ने पड़ताल की तो मामला संदिग्ध लगा. पूछताछ में पता चला कि खुद को पीड़ित बताने वाली है इस कहानी का मास्टरमाइंड है. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इसकी साजिश रची थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





