भारत

बीजेपी के अंदर चल रही गुटबाजी आई सामने, सीएम ने अपने ही MLA को बताया भूमाफिया

jantaserishta.com
3 Jan 2022 10:37 AM IST
बीजेपी के अंदर चल रही गुटबाजी आई सामने, सीएम ने अपने ही MLA को बताया भूमाफिया
x
पढ़े पूरी बात.

अगरतला: त्रिपुरा में बीजेपी के अंदर चल रही गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को बीजेपी विधायक आशीष कुमार साहा को भूमाफिया करार दे दिया और कहा कि उन्हें जेल भेज दिया जाना चाहिए। इतना ही नहीं इसके बाद साहा ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार भी किया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यह आरोप सही हैं तो कार्रवाई करें।

दरअसल, त्रिपुरा में बीजेपी के अंदर लंबे समय से गुटबाजी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के खिलाफ कई बार कुछ बीजेपी विधायक मोर्चा खोल चुके हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बिप्लब कुमार देब ने बीजेपी विधायक आशीष कुमार साहा पर निशाना साधते हुए उन्हें भूमाफिया करार दे दिया और कहा कि कानून अपना काम करेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने कहा कि अगर कोई राजनीतिक बल को ढाल के रूप में प्रयोग करके भूमि अतिक्रमण जैसे अवैध कामों को करता है, तो मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि वे खुद को मुकदमा चलाने से नहीं बचा सकते हैं और उन्हें जेल भेजा जाएगा। इसके बाद बीजेपी विधायक आशीष कुमार साहा ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार भी किया।
आशीष कुमार साहा ने कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं उनकी जांच हो। उन्होंने कहा कि अगर आरोप सही हैं तो कार्रवाई हो। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले अगरतला नगर निगम ने उज्जयंता पैलेस के सामने एक इमारत के एक हिस्से को तोड़ दिया, जो पिछले 30 साल से साहा के कब्जे में था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story