भारत
भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष को दी जा रही सुविधाएं रोकी गईं
jantaserishta.com
19 Aug 2023 2:28 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
देहरादून: भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. जेएन नौटियाल को दी जा रही सुविधाओं को शासन ने वित्तीय अनियमितता करार देते हुए उन पर रोक लगा दी है। आयुष एवं आयुष शिक्षा अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जारी आदेश में कहा है कि वर्तमान में परिषद अध्यक्ष को मानदेय, स्टाफ, वाहन आदि की सुविधा बगैर राज्य सरकार की अनुमति के प्रदान की जा रही हैं।
यह अधिनियम का उल्लंघन और वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। शासन ने अध्यक्ष को दी जा रही सुविधाओं पर तत्काल प्रभाव से समाप्त किया है। साथ में परिषद को अध्यक्ष को नियमानुसार सुविधाएं देने के संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा है। बता दें कि अध्यक्ष को मानदेय के रूप में प्रति माह 35 हजार रुपये, अन्य भत्ते के रूप में 15 हजार रुपये, 2000 रुपये दूरभाष भत्ता दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त निजी सचिव, वाहन चालक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में स्टाफ की व्यवस्था भी की गई है।
Tagsभारतीय चिकित्सा परिषदभारतीय चिकित्सा परिषद अध्यक्षसुविधाएंउत्तराखंडIndian Medical CouncilIndian Medical Council PresidentFacilitiesUttarakhand
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





