
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
प्रेमी को पेशाब पिलाया। उसको गर्म चिमटे से दागा।
जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले में एक प्रेमी को अपनी पार्टनर के साथ रहने की सजा उसके परिवार ने तालिबानी अंदाज में दी। प्रेमी को पेशाब पिलाया। उसको गर्म चिमटे से दागा। वहां मौजूद उसकी बहन की भी पिटाई हुई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया पीड़ित युवक ने अपने साथ हुई बर्बरता की नामजद रिपोर्ट लड़की के माता पिता समेत 8 के खिलाफ लिखवाई गई है। हम इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते है। घटना टोंक जिले के टोली ग्राम पंचायत के भोपालाव गांव का है।
पुलिस ने इस मामले में युवक की लिव इन पार्टनर के माता-पिता समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लाबाहरिसिंह थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में युवती के माता-पिता, बहन-भाई और युवती के जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के अनुसार दोनों बहन-भाई अपने गांव जा रहे थे। तभी लड़की के परिजन उन्हें जबरन उठाकर जंगल ले गए थे। वहां रात भर दोनों को बंधक बनाए रखा। युवक कालू को जूते की माला पहनाई और मूत्र पिलाया गया।
मामले के मुताबिक मोग्या समाज के पंच-पटेलों की ज्यादती का शिकार युवक ने आरोप लगाया है कि पंचायत की बैठक के बाद उसे और उसकी बहन को जूते-चप्पलों की माला पहनाई और गर्म चिमटे से दागा। पीड़िता का आरोप है कि उसे पेशाब पिलाया गया। घटना 7 नवंबर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के लोगों ने इस बर्बरता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





