अंधविश्वास की हद, युवक को आया बुखार, गर्म सलाखों से दाग कर हुआ इलाज

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के आदिवासी क्षेत्रों में लोहे की गर्म सलाखों से दाग कर इलाज किया जा रहा है। बुरहानपुर जिला अस्पताल में ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां एक आदिवासी युवक को बुखार आने के बाद उसे सरिया से दाग कर इलाज किया गया। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। बता दें कि युवा को बुखार ठीक करने के नाम पर हाथ-पैर और पेट पर जगह-जगह गर्म सलाखों से दागा गया है। आदिवासी क्षेत्रों में आज भी इलाज के नाम पर यह अंधविश्वासी परंपरा जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





