भारत

जाहिलपन की हद! कोरोना वैक्सीन लगाने गई टीम पर हमला, जान बचाकर भागे स्वास्थ्यकर्मी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
24 May 2021 3:40 PM IST
जाहिलपन की हद! कोरोना वैक्सीन लगाने गई टीम पर हमला, जान बचाकर भागे स्वास्थ्यकर्मी, देखें वीडियो
x
यह घटना उस समय हुई जब आज सुबह करीब दस बजे स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मालीखेड़ी गांव पहुंची थी।

उज्जैन। उज्जैन के उन्हैल थाना के मालीखेड़ी गांव में गई कोरोना वैक्सीनेशन टीम पर गांव के लोगों द्वारा हमला किये जाने की खबर है। यह घटना उस समय हुई जब आज सुबह करीब दस बजे स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मालीखेड़ी गांव पहुंची थी।

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ विभाग की टीम तहसीलदार, ANM, पटवारी और अन्य अधिकारी टीकाकरण के लिए गए थे। गांव वाले एंटी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार ही नहीं थे।
इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने भीड़ की शक्ल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला किया। इस हमले में पंचायत सहायक सचिव का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक स्वास्थ्य टीम पर हमले की यह घटना पारदी मोहल्ले में हुई और हमलावर पारदी समाज के लोग बताये जा रहे हैं। जो कोरोना वैक्सीन लगाने का विरोध कर रहे हैं।
भीड़ की शक्ल में हमला बोले जाने के बाद किसी तरह स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां से जान बचाकर निकलने में कामयाब रही वहीँ सहायक सचिव के पति शकील कुरैशी इस हमले में घायल हो गए।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story