भारत

हद है बेशर्मी की...भाजपा नेता ने बूढ़ी और बेबस मां को घर से निकाला, टीवी पर लाइव बयां किया दर्द

jantaserishta.com
13 Jun 2021 2:44 PM IST
हद है बेशर्मी की...भाजपा नेता ने बूढ़ी और बेबस मां को घर से निकाला, टीवी पर लाइव बयां किया दर्द
x
भक्ति चैनल के कथा वाचक ने मां के दर्द को लाइव दिखाया.

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के भाजपा नेता ने अपनी बूढ़ी और बेबस मां को घर से निकाल दिया. इसके बाद वह बूढ़ी मां वृंदावन में भटकती रही. जब उनकी कहानी के बारे में एक भक्ति चैनल को पता चला तो उन्होंने बूढ़ी मां की कहानी सबको सुनाने का फैसला किया. इसके बाद भक्ति चैनल के कथा वाचक ने मां के दर्द को लाइव दिखाया.

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला के बेटे का नाम प्रमोद अग्रवाल है. वह भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष है. वे तीन भाई हैं और सम्पन्न हैं, फिर भी तीनों बेटों ने अपनी बूढ़ी मां को घर में रखकर उनकी सेवा करना उचित नहीं समझा. परिणामस्वरूप बूढ़ी मां वृंदावन में भटक रही है.
वहीं, एक भक्ति चैनल के कथा वाचक ने बीजेपी नेता की बूढ़ी मां के दर्द की दास्तां सुनाई जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए. कथा वाचक ने बताया कि किस तरह उस बूढ़ी मां के बेटों ने उसे वृंदावन के वृद्ध आश्रम में भटकने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि न सिर्फ तीनों बेटों ने उनको घर से निकाला बल्कि उन्होंने अपनी बूढ़ी मां के साथ मारपीट करने की कोशिश भी की. अब यह मां दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है. बूढ़ी मां ने भी अपना दर्द कथा वाचक के सामने बताया है.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि बुजुर्ग महिला हमीरपुर के मंडल अध्यक्ष बीजेपी के प्रमोद अग्रवाल की मां हैं. प्रमोद अग्रवाल का इस पर कहना है कि यह सही है कि वह उनकी मां हैं लेकिन वह मेरी बहन के घर थीं और सारी चीजें कैसे हुईं यह मुझे नहीं पता.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story