भारत
नक्सलियों की बिछाई बारूदी सुरंग के विस्फोट से ग्रामीण के चिथड़े उड़े
jantaserishta.com
25 May 2023 1:27 PM IST

x
DEMO PIC
पांच महीने में नौ मौतें.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के चाईबासा जिले के जंगलवर्ती इलाकों में जमीन के नीचे कदम-कदम पर नक्सलियों की बिछाई बारूद निर्दोष ग्रामीणों की मौत का सबब बन रही है। जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के लुईया जंगल में बुधवार को बारूदी विस्फोट ने एक और व्यक्ति की जान चली गई। पिछले पांच महीने में बारूदी सुरंग विस्फोट में यह नौवीं मौत है।
टोंटे में हुए विस्फोट में जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसकी पहचान 50 वर्षीय काण्डे लागुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आज मौके पर पहुंचकर उसकी लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजी है।
बताया गया कि लुईया गांव निवासी काण्डे लागुरी पास के जंगल में पत्ता तोड़ने गया था। उसी दौरान उसका पांव जमीन के नीचे प्रेशर बम पर पड़ा। जोरदार धमाका हुआ और उसके चिथड़े हो गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गुरुवार सुबह पुलिस को दी।
पिछले 18 मई को भी इसी थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगड़ाहातु स्थित जंगल के पास एक प्रेशर आईईडी विस्फोट में 14 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। यह बच्चा भी अपने अभिभावक के साथ जंगल से लकड़ी और पत्ता चुनने के लिए गया था। इस इलाके में ग्रामीणों का एक बड़ा जनसमूह आजीविका के लिए जंगल के पत्तों पर आश्रित है।
झारखंड पुलिस नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी नक्सल अभियान चला रही है। इसे रोकने तथा पुलिस की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सलियों ने जंगल में बारूदी सुरंगें लगा रखी हैं।
Tagsचाईबासाचाईबासा न्यूज़चाईबासा पुलिसनक्सलीबारूदी सुरंगविस्फोटchaibasachaibasa newschaibasa policenaxalitelandmineexplosion
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





