भारत
शातिर चोरों का कारनामा: आधा दर्जन कारों के टायर-रिम पार, ईंटों के सहारे खड़ी मिली गाड़ियां
jantaserishta.com
10 May 2026 6:43 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-93 से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शातिर चोरों ने शुक्रवार की रात 6 गाड़ियों के टायर और रिम चोरी कर लिए। चोरों ने वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक, सुबह जब लोग सोकर उठे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सड़क किनारे खड़ी उनकी महंगी गाड़ियां टायर के बजाय ईंटों के सहारे खड़ी थीं।
चारों टायर और रिम चोरी कर लेने के बाद चोरों ने कार को उसी पोजिशन में खड़े रखने के लिए ईंटों का सहारा लिया ताकि टायर निकलने के बाद गाड़ी गिरे नहीं और कोई आवाज न हो। चोरी की गई गाड़ियों में ब्रेजा और विक्टोरिस जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं।
हैरानी की बात यह है कि यह घटना सेक्टर-93 पुलिस स्टेशन से महज 400 से 500 की दूरी पर ही अंजाम दी गई। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है।एरिया में रहने वाले लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोग रात में पुलिस की निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरों की पहचान और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए वे आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रहे हैं। गुरुग्राम में पिछले कुछ महीनों में टायर चोरी के मामलों में तेजी आई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन शातिर चोरों तक कब तक पहुंच पाती है या फिर जनता इसी तरह असुरक्षित महसूस करती रहेगी।
रिम समेत टायर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। एनसीआर में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें चोरों ने इसी शातिर तरीके से लोगों की महंगी गाड़ियों के टायर को ही नहीं बल्कि रिम को भी चोरी कर लिया। ये चोर अपने साथ हाइड्रोलिक जैक और ईंटें लेकर चलते हैं। कुछ ही मिनटों में गाड़ी को उठाकर उसके चारों टायर खोल लिए जाते हैं और बैलेंस बनाए रखने के लिए नीचे ईंटें लगा दी जाती हैं ताकि गाड़ी झुककर आवाज न करे। टायर और रिम चोरी के इन गिरोह में ऐसे लोगों को शामिल किया जाता है जिन्हें टायरों को तेजी से खोलने की महारत हासिल होती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





