भारत

युवक-युवती का कारनामा, पीतल की रिंग्स से बदलकर ले गए गोल्ड की रिंग्स, फिर...

jantaserishta.com
6 April 2022 8:49 AM IST
युवक-युवती का कारनामा, पीतल की रिंग्स से बदलकर ले गए गोल्ड की रिंग्स, फिर...
x
मगर उनकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

गोहाना: हरियाणा के गुहाना में मंगलवार को एक शातिर युवक-युवती ने ज्वेलर्स को अपना शिकार बनाया. उन दोनों ने एक नहीं बल्कि तीन ज्वेलर्स की दुकानों पर ठगी की और बड़ी ही चालाकी से पीतल की अंगूठियों के बदले सोने की अंगूठियां ले गए. मामला पुरानी अनाज मंडी के पास स्वर्णकार मार्केट का है.

स्वर्णकार मार्केट में दिन के समय एक महिला और एक युवक सोने की अंगूठियां खरीदने के बहाने से ज्वेलरी की तीन दुकानों पर आए. उन दोनों ने सुनारों को पता भी नहीं चलने दिया और वो बड़ी ही चतुराई से पीतल की अंगूठी की जगह सोने की तीन अंगूठियां अलग-अलग ज्वेलरी शॉप्स ले गए. मगर उनकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
एक सुनार को इस ठगी की भनक लगी तो उसने सीसीटीवी को देखा तो उसमें महिला सोने की अंगूठी बदलती नजर आई. उसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. इस ठगी का सीसीटीवी फुटेज जब अन्य सुनारों ने देखा तो वो भी हैरान रह गए कि उनकी दुकान पर भी यही महिला और युवक सोने की अंगूठी खरीदने आए थे. उन्होंने भी पाया कि उन्हें भी ठगी का शिकार बना दिया और सोने की अंगूठी की जगह पीतल की अंगूठी दे गए.
मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन ठगों की तलाश में जुट गई है.
पीड़ित सुनारों ने बताया कि आज दिन में एक महिला और युवक सोने की अंगूठी खरीदने का बहाने आए. वो तीन ज्वेलरी शॉप्स से तीन सोने की अंगूठियां ले गए. वो सोने की अंगूठियों की जगह पीतल की अंगूठी बदल कर ले गए हैं. सीसीटीवी में साफ-साफ दिखाई दे रहा कि कैसे दोनों बड़ी ही चालाकी से पीतल की अंगूठी की जगह सोने की अंगूठी ले गए. तीनों अंगूठियों की कीमत करीब 90 हजार की है. इस बारे में पुलिस में शिकायत दे दी है.
सुनारों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए. वे दोनों पैदल ही आए थे. दोनों खुद को अच्छे पढ़े-लिखे बता रहे थे. महिला अपने पति को बैंक में नौकरी करने की बात कर रही थी.
वहीं, पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है. एक महिला और एक युवक सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं. तीन सोने की अंगूठी बदल कर ले गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story