
x
नई दिल्ली: भारत में एक साथ पंचायत से पार्लियामेंट तक के चुनाव करवाने की दिशा में सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। हाल ही में इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इस कमेटी में गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित सात लोगों का नाम शामिल है। हालांकि, अधीर रंजन ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है।
अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आज रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में उनके आवास पर इसकी पहली बैठक होने वाली है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' अभियान की आलोचना की है। राहुल ने इसे भारतीय संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला करार दिया है। केंद्र सरकार के एक देश, एक चुनाव अभियान पर राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, ''इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ है। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का विचार भारतीय संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है।''
यह मुद्दा विपक्ष को परेशान कर सकता है। अगर एक देश एक चुनाव का नियम लागू किया जाता है तो पश्चिम बंगाल में टीएमसी, कांग्रेस और वाम दलों के बीच लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों के लिए गठबंधन मुश्किल हो सकता है। साथ ही आप और कांग्रेस के बीच पंजाब और दिल्ली में भी तकरार की संभावना होगी। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश चुनाव में कुछ सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।
Tagsचुनावएक देश एक चुनावपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदरामनाथ कोविंदElectionOne country one electionFormer President Ramnath KovindRamnath Kovind
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





