नगर पालिका का एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गिरफ्तार...प्लॉट का पट्टा देने की एवज में मांगी थी तीन लाख की रिश्वत

झुंझुनूं के चिड़ावा नगर पालिका के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को जयपुर की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तीन लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. ऑफिसर ने प्लॉट का पट्टा देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. यह कार्रवाई ऑफिसर के घर पर की गई थी. चिड़ावा नगर पालिका के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अनिल चौधरी ने पीड़ित पक्ष से प्लॉट का पट्टा जारी करने के एवज में 12 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी. इसमें से चार लाख रुपए में सौदा तय हुआ. उसमें से आज तीन लाख रुपए देना तय हुआ था. एसीबी की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद कार्रवाई की.
पीड़ित पक्ष ने अनिल चौधरी के घर पर शुक्रवार को तीन लाख रुपए लेकर पहुंचा. तब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते उसे गिरफ्तार कर लिया. रिश्वत के तीन लाख रुपये भी जब्त कर लिए. एसीबी की टीम ने आरोपी के घर की तलाशी भी ली.एंटी करप्शन ब्यूरो के एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है. उसे कल जयपुर के एंटी करप्शन ब्यूरो के कोर्ट में पेश किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





