भारत

मानवता की मिसाल: प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला की किन्नरों ने कराई ट्रेन में डिलीवरी, देखें VIDEO

jantaserishta.com
18 Jan 2023 12:34 PM IST
मानवता की मिसाल: प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला की किन्नरों ने कराई ट्रेन में डिलीवरी, देखें VIDEO
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी लेकिन किसी महिला यात्री ने नहीं की बल्कि किन्नरों के एक ग्रुप ने डिलीवरी कराई। विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रेन की बॉगी में किन्नरों की संख्या होने पर दूसरे यात्री उन्हें भगाने लगते हैं। लेकिन इन किन्नरों ने इस बार दरियादिली मिसाल कायम की है। बिहार के जमुई जि़ले के किन्नरों की दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किन्नरों की ममता देखने के बाद लोग उनके पहल की काफी सराहना कर रहे हैं।
दरअसल बिहार के जमुई जिले के झाझा-जसीडीह रेल खंड में ट्रेन यात्रा के दौरान एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। जानकारी के अनुसार हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस डी 5 कोच में शेखपुरा जिले की रहने वाली महिला यात्री सफर कर रही थी। लखीसराय जाने के दौरान ट्रेन जैसे ही जसीडीह रेलवे स्टेशन से खुली तो महिला को दर्द होने लगा।
आसपास के लोग अभी कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि क्या किया जा सकता है। ट्रेन में कई महिला सहयात्री भी मौजूद थीं लेकिन उन्हें भी कुछ नहीं सूझ रहा था। वो कुछ करतीं इससे पहले ही किन्नरों ने पहल करते हुए ट्रेन में ही महिला की डिलीवरी करवा दी। जैसे ही उन किन्नरों ने महिला को दर्द में देखा, वे बिना वक्त गंवाए उसे बाथरूम लेकर गई और वहां सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद सभी किन्नरों ने नवजात बेटे को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया। महिला के बेटे को जन्म देने पर किन्नरों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इतना ही नहीं किन्नरों ने कहा महिला और बच्चे को डॉक्टर से दिखा लें। अगर आप लोगों के पास पैसे नहीं हैं तो हम लोगों से ले लीजिए। इसके बद सभी किन्नर झाझा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए। ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने किन्नरों की दरियादिली का यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे वायरल कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story