भारत
किन्नर के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, गुप्तांग और चेहरे पर गहरे चोटों के निशान दिखे, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
29 April 2024 12:59 PM IST

x
रोड पर सुबह किन्नर बेहोशी की हालत में मिला है।
जयपुर: राजस्थान के सीकर के श्रीमाधोपुर में किन्नर से हैवानियत का मामला सामने आया है। अरनिया-मूंड़रु रोड पर सोमवार सुबह किन्नर बेहोशी की हालत में मिला है। जिसके गुप्तांग और चेहरे समेत बॉडी पर गहरे चोटों के निशान हैं। ग्रामीणों की सूचना पर श्रीमाधोपुर थानाधिकारी जय सिंह बसेरा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायल किन्नर को श्रीमाधोपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर सीकर रेफर किया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को राउंड अप किया है। डॉ. निर्मल शर्मा ने बताया कि किन्नर के गुप्तांग में लकड़ी डाली गई है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज सुबर अरणिया रोड पर एक महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली हमने मौका मुआयना किया है। अभी तो जो तथ्य सामने आए है। उसके अनुसार महिला ट्रांसपोर्ट नगर में रहती थी। उसके साथ रहने वाले व्यक्ति पर संदेह किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर और सिंधीकैंप में भी कोई जांच की थी। अभी पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जिसके साथ घटना हुई है। वह किन्रर है।
श्रीमाधोपुर थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि शुरुआत जांच में सामने आया है कि किन्नर जयपुर की रहने वाला है। पीड़ित के बयान के बाद ही मामले की पूरी जानकारी मिल पाएगी। डीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि घायल किन्नर ने होश में आने के बाद बताया कि महरोली के रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग और रुपयों का लेनदेन था। इसी लेकर पूरा घटनाक्रम हुआ है। बयानों के आधार महरोली के पास रहने वाले सचिन बलाई को पुलिस ने राउंड अप किया है। डॉ. निर्मल शर्मा ने बताया कि किन्नर के गुप्तांग में लकड़ी भी मिली है। हॉस्पिटल में लाने के समय पर वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर सीकर के लिए रेफर किया है। वहीं पुलिस ने बताया कि हाथ पर नाम लिखा हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





