भारत
CCTV में कैद हुआ चोरी का पूरा नजारा, चोर हेलमेट लगाकर पहुंचा
jantaserishta.com
15 April 2024 9:56 AM IST

x
लगातार हो रही है स्मार्ट सिटी की लाइटों और केबल की चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जबलपुर: आपने अभी तक चोरी की बहुत से घटनाएं देखी और सुनी होगी, लेकिन स्मार्ट सिटी जबलपुर में ऐसे चोर सामने आए है, जो स्मार्ट तरीके से बेधड़क चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। चोर स्ट्रीट लाइट्स और केबल्स की चोरी कर रहे है, यहां चोरी भी स्मार्ट तरीके से हो रही है। चोर इस तरह से तैयार होकर आते हैं कि उन पर कोई शक तक नहीं कर सकता। इन घटनाओं को अंजाम देने वालों को देखकर कोई यह नहीं कहेगा कि ये चोर है, क्योंकि वे सरकारी कर्मचारी की तरह दिखते हैं।
स्ट्रीट लाइट्स की चोरी करने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए शायद आप भी चौंक जाएंगे। जबलपुर के NMT पर लगी लाइटों की चोरी करते दो चोर नज़र आ रहे हैं। इनमे से एक चोर कंस्ट्रक्शन कंपनी का हेलमेट भी लगाया हुआ नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही है स्मार्ट सिटी की लाइटों और केबल की चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
हैरानी वाली बात तो यह है कि ये स्मार्ट चोर बकायदा हेलमेट पहनकर और ऑरेंज फ्लोरोसेंट जैकेट पहन कर आते हैं , इस तरह की ड्रेस अक्सर सरकारी बिजली विभाग में या नगर निगम व स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारी पहनते हैं। ऐसे में इन पर शक का कोई सवाल ही नहीं उठता था। इनको देखकर किसी को भी यह समझ में नहीं आता कि यह बिजली विभाग के कर्मचारी न हो कर चोर हैं।
जो सीसीटीवी सामने आया है, उसमे देखा जा सकता है कि चोर बाकायदा चोरी करने के लिए सारे उपकरण लेकर आते हैं। कई बार वह चढ़ने के लिए सीढ़ी लेकर आते हैं, लेकिन जब कभी सीढ़ी लेकर नहीं आते हैं तब एक चोर झुक कर खड़ा हो जाता है तो दूसरा उसकी पीठ पर खड़े होकर स्ट्रीट लाइट खोल लेता है। फिलहाल पुलिस इन चोरों की तलाश में जुट गई है।
Tagsजबलपुरजबलपुर न्यूज़जबलपुर पुलिसचोरीचोरी वीडियोJabalpurJabalpur NewsJabalpur PoliceTheftTheft Video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





