भारत

देखें मर्डर का LIVE VIDEO, मची अफरा-तफरी, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

jantaserishta.com
14 Jan 2021 9:40 AM IST
देखें मर्डर का LIVE VIDEO, मची अफरा-तफरी, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना
x
गोलियों की आवाज़ से पूरा इलाका गूंज उठा.

दिल्ली में एक आरडब्लूए के प्रेसिडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोलियों की आवाज़ से पूरा इलाका गूंज उठा. हर हरफ अफरा-तफरी का माहौल था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची. पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

हत्या की ये सनसनीखेज वारदात उत्तर पूर्वी दिल्ली में जाफराबाद के चौहान बांगर की है. जहां कनिजा मस्जिद वाली गली में 40 वर्षीय रईस अंसारी को निशाना बनाया गया. रईस प्रॉपर्टी का काम करते थे और स्थानीय RWA के प्रेसिडेंट भी थे.
अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के नीचे ही उन्हें गोलियों से भून डाला. जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावर मृतक रईस के जानकार थे. मृतक के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हत्या की यह वारदात कैद हो गई है. वारदात को हमलावरों ने उस वक्त अंजाम दिया जब रईस घर से स्कूटी निकालकर कहीं जाने वाले थे.
हमलावर उनकी गली में पहले से घात लगाए घूम रहे थे. हमलावरों की संख्या दो थी. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले हमलावरों ने रईस से हाथ मिलाया और फिर उनके सिर से बंदूक सटाकर गोली मार दी. जिससे मौके पर ही रईस की मौत हो गई.
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हत्यारों की तलाश की जा रही है. बताते चलें कि इस इलाके में एक सप्ताह के भीतर यह हत्या की दूसरी वारदात है. इलाके के लोग इन वारदातों की वजह से दहशत में हैं. फिलहाल पुलिस छानबीन की बात कह रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story