भारत

एक ही बाइक पर सवार था पूरा परिवार, हादसे में चार की मौत, पांचवां गंभीर

jantaserishta.com
2 May 2024 12:56 PM IST
एक ही बाइक पर सवार था पूरा परिवार, हादसे में चार की मौत, पांचवां गंभीर
x
मचा कोहराम.
चतरा: झारखंड के चतरा जिले के पिपरवार में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांचवां बुरी तरह जख्मी हो गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा बुधवार देर रात पिपरवार के बेलवाटांड़ चौक पर हुआ। बताया गया कि होमगार्ड का जवान पंकज कुमार बाइक पर पत्नी और तीन बच्चों के साथ जा रहा था। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में पंकज कुमार, उसकी पत्नी गुड़िया देवी, दो बच्चों राजदीप और सलोनी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक अन्य बालक दीपराज बुरी तरह घायल हो गया।
उसे इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। खलारी के डीएसपी रामनारायण चौधरी ने बताया कि घायल बच्चे को पुलिस की सहायता से इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के लोग उसकी देखभाल में जुटे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story