भारत
पूरा परिवार शादी की खुशियों में डूबा हुआ था इधर दूल्हे की पेड़ से लटकती लाश मिली
jantaserishta.com
27 April 2026 4:52 PM IST

x
इलाके में हड़कंप
बरेली: बरेली के शाही थाना क्षेत्र के सुभाषनगर मोहल्ले में 22 वर्षीय दूल्हे देवेंद्र मौर्य का शव साप्ताहिक बाजार में एक आम के पेड़ से लटका मिला. देवेंद्र की बारात शनिवार शाम को रिठौरा के उद्धानापुर गांव जानी थी, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं. शुक्रवार रात तक लगन और सगाई का जश्न धूमधाम से मनाया गया था और देवेंद्र रात दो बजे अपने रिश्तेदारों के साथ सोने गया था. सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव पेड़ से बंधा देखा और परिजनों को सूचित किया. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मोहल्ला सुभाषनगर में शुक्रवार देर रात तक डीजे पर नाच-गाना चल रहा था. देवेंद्र की शादी को लेकर पूरा परिवार बेहद उत्साहित था. सगाई की रस्में पूरी होने के बाद देवेंद्र काफी खुश नजर आ रहा था, वह दो दिन पहले ही अपनी पसंद का कोट-पैंट खरीदकर लाया था. रात करीब दो बजे तक वह अपनों के बीच ही था, लेकिन सुबह उसकी मौत की खबर ने सबको झकझोर दिया. जिस घर से शाम को बारात निकलनी थी, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है.
देवेंद्र के पिता रामदास मौर्य और परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है. मौके पर शव एक पतली रस्सी से करीब छह फुट की ऊंचाई पर लटका था, लेकिन देवेंद्र के पैर पूरी तरह जमीन को छू रहे थे. परिजनों का तर्क है कि यदि उसे आत्महत्या करनी होती, तो वह शादी की इतनी तैयारी नहीं करता. उसके हाथों में मेहंदी और शादी का कंगन अब भी बंधा हुआ है. पिता का कहना है कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही शाही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है कि यह मामला खुदकुशी का है या किसी साजिश का. मृतक के रिश्तेदारों का कहना है कि देवेंद्र मजदूरी करता था और कल तक सब कुछ सामान्य था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. फिलहाल, दूल्हे की मौत से पूरे गांव में गम और गुस्से का माहौल है और ग्रामीण जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





