भारत
आग की लपटों में जलकर पूरी कार स्वाहा, सड़क पर मच गई अफरा-तफरी
jantaserishta.com
1 March 2025 9:53 AM IST

x
VIDEO सामने आया.
सूरत: गुजरात में सूरत (Surat) के पास नेशनल हाईवे नंबर 48 पर चलती कार में अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि कार में मौजूद चालक और उसका दोस्त तुरंत बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है.
कार के चालक महेश भाई ने बताया कि वह भरूच की तरफ जा रहे थे. कोसंबा का ब्रिज चढ़ते समय कार के आगे से धुआं निकलने लगा था. कार में मैं और मेरा मित्र करण था. हम दोनों तुरंत कार से बाहर आ गए और बोनट खोलकर देखा तो उस वक्त इंजन में तो आग नहीं थी. अंदर वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी. इसके बाद देखा तो कार में से लपटें निकलने लगीं. फिर हम दूर हो गए और 100 नंबर और फायर ब्रिगेड को कॉल कर सूचना दी.
कार के मालिक महेश भाई और उनके दोस्त करण ने तुरंत गाड़ी से बाहर आकर अपनी जान बचाई और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी. कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया. हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई.
इस हादसे की वजह से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें और धुएं के कारण वहां से गुजर रहे वाहनों के पहिए थम गए. ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात संभाला. पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच के अनुसार, आग लगने की वजह वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





