भारत
भड़के पति ने खोया आपा, पत्नी के प्रेमी पर किया वार, दोनों कान काटे
jantaserishta.com
3 April 2025 5:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर शहर के बोरानाडा थाना इलाके में एक फैक्ट्री के बाहर प्रेम प्रसंग से गुस्साए पति ने पत्नी के प्रेमी पर हमला कर घायल कर दिया. पीड़ित का इलाज जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा है. डीसीपी पश्चिम राजऋषि राज वर्मा ने बताया कि बोरानाडा थाना इलाके में एक युवक की पत्नी का रमेश बिश्नोई नाम के एक ट्रक चालक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पति को जब इसकी खबर लगी तो वह बौखला गया.
ऐसे में देर रात 2:00 बजे जब रमेश जोधपुर में शक्कर लेकर एक फैक्ट्री में आ रहा था तो उस दौरान कार में सवार होकर आए आरोपी सहित 2 अन्य ने उसपर गोली चला दी. इसमें रमेश बिश्नोई घायल हो गया और उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना के समय गुस्साए आरोपी में बड़ी बेरहमी से रमेश के दोनों कान भी काट दिए.
फिलहाल रमेश क हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पिछले 5 साल से आपस में अनबन भी चल रही थी. दोनों ही बिलाड़ा थाना इलाके के जांबा गांव के रहने वाले हैं. बोरानाडा पुलिस थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि टीमें गठित कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच मानाराम सब इंस्पेक्टर कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





