भारत
रेप के आरोपी इंजीनियर ने खत्म की जिंदगी, परिजनों का चौंकाने वाला आरोप
jantaserishta.com
27 Dec 2025 11:17 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
ग्वालियर: ग्वालियर के एक 26 वर्षीय इंजीनियर ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली. मृतक पर डबरा में एक 3 साल की मासूम से रेप का मामला दर्ज था. इंजीनियर की मौत के बाद अब इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. परिजनों ने बच्ची की मां और उनके वकील पर 30 लाख रुपए की वसूली और 60 लाख रुपए की ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है.
मृतक की पहचान लव जाट के रूप में हुई है, जिसने B. Tech किया था और एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में कार्यरत था. अप्रैल 2025 में लव छुट्टी पर घर आया था. डबरा में अपने दोस्त आकाश के घर रुकने के दौरान वहां की एक किराएदार महिला ने लव और आकाश पर अपनी 2 साल 11 महीने की बच्ची से कार में रेप करने का आरोप लगाया था.
लव के परिजनों ने सुसाइड के पीछे ब्लैकमेलिंग की कहानी बयां की है. परिजनों का दावा है कि केस वापस लेने और राजीनामे के बदले बच्ची की मां 60 लाख रुपए की मांग कर रही थी. परिवार के मुताबिक, वे डरा-धमकाकर उनसे 30 लाख रुपए पहले ही वसूल चुके थे. इसके बावजूद 30 लाख रुपए की और मांग की जा रही थी.
परिजनों ने आरोपियों के वकील पर भी धमकाने और ब्लैकमेलिंग में शामिल होने का आरोप लगाया है. अप्रैल 2025 में डबरा सिटी थाने में दर्ज शिकायत के अनुसारए महिला ने आरोप लगाया था कि 22 अप्रैल को लव और आकाश उसकी बच्ची को कार में घुमाने ले गए थे. वापस लौटने पर बच्ची डरी हुई थी और उसने दोनों पर 'गंदी हरकत' करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने उस वक्त प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान और बच्ची के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया था.
इंजीनियर की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस अब परिजनों के लगाए गए ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोपों की जांच कर रही है. सुसाइड नोट या अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





