भारत

पटरी पर दौड़ रही ट्रेन का इंजन हुआ अलग, डेढ़ घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही बाकी डिब्बे

Nil dhankar
29 Nov 2022 11:17 AM IST
पटरी पर दौड़ रही ट्रेन का इंजन हुआ अलग, डेढ़ घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही बाकी डिब्बे
x

सोर्स न्यूज़   - आज तक  

यूपी. प्रयागराज में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया. यहां गंगा गोमती एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई. प्रयागराज से लखनऊ जा रही इस ट्रेन का इंजन बाकी डिब्बों से अलग हो गया. गनीमत रही कि हादसे में ट्रेन का कोई डिब्बा न दुर्घटनाग्रस्त हुआ और न ही किसी यात्री को कोई चोट आई. प्रयागराज से लखनऊ जाने बाली गंगा गोमती एक्सप्रेस में उस वक्त हड़कंप मच गई जब ट्रेन दो हिस्सों में अचानक बंट गई. इंजन और दो डिब्बे आगे निकल गए जबकि बाकी डिब्बे पीछे ही छूट गए. करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन बीच रास्ते मे खड़ी रही.

घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रामचौरा की. यहां प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई. चलती ट्रेन से इंजन अलग होने से यात्री भी अचानक सकते में आ गए. हालांकि, हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.


Next Story