भारत

'डंकी रूट' से अमेरिका भेजने वाले गिरोह के ठिकानों पर ED की रेड, 4.62 करोड़ नकद और 19 करोड़ के सोने-चांदी बरामद

jantaserishta.com
19 Dec 2025 3:06 PM IST
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले गिरोह के ठिकानों पर ED की रेड, 4.62 करोड़ नकद और 19 करोड़ के सोने-चांदी बरामद
x
कई बड़े खुलासे किए.
नई दिल्ली: जालंधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 13 ठिकानों पर की गई छापेमारी के मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं। यह छापेमारी कुख्यात 'डंकी रूट' के जरिए मैक्सिको होकर लोगों को अमेरिका भेजने वाले गिरोह के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। जांच एजेंसी ईडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ईडी की शुरुआती जांच में इस गैरकानूनी व्यापार से जुड़े कई ठोस सबूत और वित्तीय लेनदेन के प्रमाण सामने आए हैं। ईडी के अनुसार, दिल्ली स्थित एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने से 4.62 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए, जबकि उसके पास से 313 किलोग्राम चांदी और 6 किलोग्राम गोल्ड बुलियन भी मिला है। बरामद की गई इस कीमती धातु की कुल कीमत करीब 19.13 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
ईडी के अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान अन्य सहयोगियों के साथ की गई चैट, लेनदेन और डंकी रूट में संलिप्तता से जुड़े कई अहम डिजिटल सबूत भी मिले हैं। ईडी ने बताया कि जांच के दौरान हरियाणा में एक प्रमुख डंकी एजेंट के ठिकाने से मिले दस्तावेजों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह एजेंट उम्मीदवारों को मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के लिए उनसे भारी रकम वसूलता था और भुगतान सुनिश्चित करने हेतु उनकी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में रखता था।
संपत्ति के दस्तावेजों को वह एक तरह की जमानत के रूप में रखता था, ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न हो। ईडी की ओर से जारी प्रेस नोट में आगे बताया गया कि अन्य स्थानों पर की गई तलाशी में भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिनसे पूरे नेटवर्क के विस्तार और धन प्रवाह की जानकारी मिलने की उम्मीद है।
एजेंसी अब बरामद सामग्री का फॉरेंसिक विश्लेषण कर रही है ताकि मानव तस्करी के इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, हवाला फंडिंग और संपत्ति के गैरकानूनी लेनदेन की परतें खोली जा सकें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null