दुश्मन की धरती हिल जाएगी! भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का किया सफल परीक्षण, जानें-इसकी खासियत

न्यूज़ क्रेडिट: टीवी 9
नई दिल्ली: भारत ने बुधवार को ओडिशा (Odisha)के एक एकीकृत परीक्षण केंद्र से कम दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 (Ballistic Missile Prithvi-2) का सफल परीक्षण किया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पृथ्वी-2 मिसाइल का परीक्षण शाम करीब साढ़े सात बजे किया गया.मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सभी तय परिचालन और तकनीकी मानकों को पूरा किया.रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि ओडिशा के चांदीपुर स्थित एक एकीकृत परीक्षण केंद्र से कम दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का 15 जून को शाम करीब साढ़े सात बजे सफल परीक्षण किया गया. इस मिसाइल के सफल परीक्षण को देश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. जिसके बाद भारत के हथियारों के स्टाक में एक अन्य विशेष मिसाइल भी जुड़ गई है. हालांकि इसका उपयोग पहले से ही सशस्त्र दल कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





