भारत

हेलमेट पर आया हाथी का दिल, फल समझकर खाया, देखें अजीबोगरीब वीडियो

jantaserishta.com
10 Jun 2021 5:22 PM IST
हेलमेट पर आया हाथी का दिल, फल समझकर खाया, देखें अजीबोगरीब वीडियो
x

सोशल मीडिया पर आए दिन हाथी और अन्य जानवरों की अजीब शरारतों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी बाइक पर टंगे हेलमेट को फल समझकर उसे खा लेता है.

दरअसल, यह घटना गुवाहाटी की है. यहां से एक हैरान कर देने वाली और अजीबोगरीब घटना हुई जब एक जंगली हाथी को हेलमेट खाते देखा गया. असम की राजधानी गुवाहाटी में सतगांव आर्मी कैंप में ये अजीबोगरीब घटना घटी है.
जानकारी के मुताबिक जंगली हाथी यहां पास के अमचांग वन्यजीव अभयारण्य से मैदानी इलाकों में भोजन की तलाश में निकल आते हैं. यह हाथी भी इसी वन्य जीव अभयारण्य से निकलकर सेना के शिविर में घुस गया और खाने के लिए मोटरसाइकिल में रखा एक हेलमेट ले लिया.
देखते ही देखते हाथी ने हेलमेट को सूंड से उठाया और मुंह में रख लिया. इस पूरी घटना को एक शख्स ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया. वह शख्स यह कहते हुए सुना जा रहा है कि अरे वह मेरा हेलमेट खा गया.
वीडियो में दिख रहा है हाथी सेना के शिविर में खड़ी बाइक के पास पहुंचा और उसने हेलमेट को अपनी सूंड से खींचकर निकाल लिया. इसके बाद बाइक वहां अकेली खड़ी रह गई. इस वीडियो भी वायरल हो रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story