चिढ़ाने पर हाथी ने युवक को कुचला, IFS अफसर ने शेयर किया वीडियो

असम. व्यक्ति की हाथी के कुचलने से मौत हो गई। घटना ऊपरी असम के नुमालीगढ़ में मोरोंगी टी एस्टेट के पास एनएच 39 पर हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाथियों का एक झुंड वहां से गुजर रहा था, जब नेशनल हाईवे पर मजदूरों और राहगीरों के एक समूह ने उसका सामना किया। चाय बागान के मजदूरों ने कथित तौर पर सड़क पार करते समय छेड़छाड़ करने लगे. जिससे एक हाथी चिढ़ गया और भीड़ को खदेड़ दिया।
IFS अधिकारी परवीन द्वारा शेयर किए गए वायरल वीडियो में ऐसा लग रहा था कि मजदूरों ने शांति से सड़क पार कर रहे हाथियों को छेड़ा. यहां तक कि बैकग्राउंड में बाइकर्स को हॉर्न बजाते सुना जा सकता है। कुछ लोग झुंड को उकसाते नजर आए लेकिन हाथी के गुजरते ही वे पीछे हट गए।
A human lost his life. I wonder whom to blame. pic.twitter.com/KQVGzRq0Ca
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) July 26, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





