भारत

हाथी ने पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ी, मशीनों को भी तोड़ने का किया प्रयास

jantaserishta.com
24 Feb 2022 8:08 PM IST
हाथी ने पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ी, मशीनों को भी तोड़ने का किया प्रयास
x
देखे वीडियो

हल्द्वानी मार्ग पर स्थित बैलगढ़ पेट्रोल पंप पर बीते बुधवार की देर रात एक टस्कर हाथी घुस गया। टस्कर ने पहले पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ी, उसके बाद वह पेट्रोल पंप की मशीनों को तोड़ने का प्रयास करने लगा। कर्मचारियों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भागा।



गुरुवार को रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि बैलगढ़ के पास हाल ही में एक पेट्रोल पंप बनाया गया है। बुधवार की देर रात एक हाथी जंगल से निकल कर पेट्रोल पंप में आ गया। बताया कि पेट्रोल पंप में बनी दीवार को उसने सूंड से तोड़ दी।
इसके बाद वह पंप की मशीनों को सूंड से हिलाने लगा। जिसे देखकर कर्मचारियों ने शोर किया, तब पास ही स्थित वन चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर कर हाथी को वहां से भगा दिया। बताया कि हल्द्वानी रोड पर कई बार हाथी सड़क पर आ जाते हैं। उन्होंने रात के समय में वाहन चालकों से सतर्क होकर सड़क से गुजरने की अपील की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story