भारत

शादी में हाथी हुआ बेकाबू, दूल्हे ने भागकर बचाई जान, वीडियो में देखें पूरा माजरा

jantaserishta.com
12 Jun 2021 3:51 PM IST
शादी में हाथी हुआ बेकाबू, दूल्हे ने भागकर बचाई जान, वीडियो में देखें पूरा माजरा
x
इसके बाद हाथी उस रथ की तरफ बढ़ने लगा जिस पर दूल्हा सवार था.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक शादी समारोह में हाथी ने ऐसा तांडव मचाया कि बग्गी पर बैठे दूल्हे को उससे कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी. प्रयागराज के नारायणपुर में 11 जून को शादी थी जिसमें रात को बारात पहुंची. इस दौरान शादी में मौजूद हाथी बेकाबू हो गया. गुस्साए हाथी ने ना सिर्फ शादी स्थल को बर्बाद कर दिया बल्कि कई घरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया.

इस दौरान जब महावत ने उसे नियंत्रित करने की कोशिश की तो गुस्साए हाथी ने उसे भी नहीं बख्शा. इसके बाद हाथी उस रथ की तरफ बढ़ने लगा जिस पर दूल्हा सवार था.
हाथी को अपने करीब आता देखकर बग्गी से कूदकर दूल्हे देव आनंद त्रिपाठी ने अपनी जान बचाई. वहीं दूसरी तरफ रथ वाले ने घोड़े को रथ से अलग कर दिया ताकि हाथी उसे नुकसान ना पहुंचा दे.
हाथी के इस तांडव की सूचना मिलने के बाद तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से हाथी को नियंत्रित कर वहां से भगाया. हाला कि हाथी के इस हमले में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
बता दें कि शादी स्थल पर शोभा बढ़ाने के लिए हाथी और घोड़े लाए गए थे. बारात और भीड़ को देखकर अचानक गजराज क्रोधित हो गए और जनवासे में लगे टेंट और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा दिया. हाथी इतने गुस्से में था कि उसने शादी के मंडप तक नहीं छोड़ा और उसे बर्बाद कर दिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story