भारत

दिल्ली में आईआईसीडीईएम 2026 की मेजबानी करेगा चुनाव आयोग, 70 देशों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि होंगे शामिल

jantaserishta.com
21 Jan 2026 10:52 AM IST
दिल्ली में आईआईसीडीईएम 2026 की मेजबानी करेगा चुनाव आयोग, 70 देशों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि होंगे शामिल
x
नई दिल्ली: भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) बुधवार से दिल्ली के भारत मंडपम में लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) 2026 की मेजबानी करने जा रहा है।
इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईसीडीईएम) द्वारा आयोजित 3-दिवसीय कॉन्फ्रेंस 23 जनवरी तक चलेगी। आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत, उद्घाटन सत्र, पूर्ण सत्र और डॉक्यूसीरीज़ "इंडिया डिसाइड्स" की स्क्रीनिंग होगी, जो दुनिया के सबसे बड़े चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 के आयोजन पर प्रकाश डालती है।
चुनाव आयोग के अनुसार, "आईआईसीडीईएम 2026 लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित अपनी तरह का सबसे बड़ा ग्लोबल कॉन्फ्रेंस बनने जा रहा है।" इसमें दुनिया भर के 70 से ज्यादा देशों के लगभग 100 इंटरनेशनल डेलीगेट्स इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही, इंटरनेशनल संगठनों, भारत में विदेशी मिशनों और चुनावी क्षेत्र के एकेडमिक और प्रैक्टिसिंग एक्सपर्ट्स के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) के सामान्य और पूर्ण सत्र शामिल हैं, जिसमें उद्घाटन सत्र, ईएमबी नेताओं का पूर्ण सत्र, ईएमबी कार्यकारी समूह की बैठकें और वैश्विक चुनावी मुद्दों, मॉडल अंतर्राष्ट्रीय चुनावी मानकों और चुनावी प्रक्रियाओं में नवाचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर केंद्रित विषयगत सत्र शामिल हैं।
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ के नेतृत्व में और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एकेडमिक एक्सपर्ट्स के सहयोग से कुल 36 थीमेटिक ग्रुप कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तार से चर्चा करेंगे। इन चर्चाओं में प्रमुख एकेडमिक संस्थानों की भी भागीदारी होगी, जिनमें 4 आईआईटी, 6 आईआईएम, 12 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) और आईआईएमसी शामिल हैं। आयोग औपचारिक रूप से ईसीनेट भी लॉन्च करेगा, जो चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी और सेवाओं के लिए ईसीआई का वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
इन कार्यक्रमों के साथ-साथ एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत में चुनाव कराने की विशालता और जटिलता को दिखाया जाएगा, साथ ही चुनाव के दो मुख्य स्तंभों, मतदाता सूची तैयार करने और चुनाव कराने, को मजबूत करने के लिए ईसीआई द्वारा हाल ही में की गई पहलों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
ईसीआई ने बताया कि आईआईसीडीईएम के पहले दिन 'इंडिया डिसाइड्स' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज भी दिखाई जाएगी, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े चुनाव, लोकसभा 2024 चुनावों को आयोजित करने की प्रक्रिया को दिखाया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story