भारत

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए की उपचुनाव की घोषणा

jantaserishta.com
6 July 2026 2:05 PM IST
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए की उपचुनाव की घोषणा
x
कोलकाता: भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में तीन राज्यसभा के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। इन सीटों के लिए वोटिंग 24 जुलाई को होगी और वोटों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी। उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 14 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 जुलाई नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। इसके बाद, जरूरत पड़ने पर 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।
पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसदों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की यह सीटें खाली हो गई थीं। इस्तीफा देने वाले नेताओं में सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक शामिल हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद तीनों सदस्यों ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाइक का कार्यकाल 18 अगस्त 2029 को पूरा होना था। लेकिन सुखेंदु शेखर ने 8 जून और बड़ाइक ने 11 जून को अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया। सुष्मिता देव का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था, जबकि उन्होंने 10 जून को अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दिया।
आयोग ने आधिकारिक बयान में कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करके चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करने के लिए उचित उपाय किए जाएंगे। ईसीआई ने निर्देश दिया है कि मतपत्र पर वरीयता को चिह्नित करने के लिए सिर्फ रिटर्निंग अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए और पहले से तय बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इन चुनावों में किसी भी परिस्थिति में किसी अन्य पेन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story