भारत

चुनाव आयोग ने दिए जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने के संकेत, आया ये बयान

jantaserishta.com
18 Jan 2023 6:00 PM IST
चुनाव आयोग ने दिए जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने के संकेत, आया ये बयान
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| चुनाव आयोग ने बुधवार को त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव आयोग ने इस दौरान जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव कराने के संकेत दिए। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जम्मू कश्मीर में मौसम और सुरक्षा के हालात को ध्यान में रखकर चुनाव होगा।
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कब होंगे इसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। 2019 में धारा 370 के हटने के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर चुनाव का इंतजार कर रहा है। क्षेत्रीय पार्टियां भी पिछले कई महीनों से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने और विधानसभा चुनाव करने की मांग कर रही हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है जल्द वहां चुनाव कराए जा सकते हैं।
वहीं चुनाव आयुक्त ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, डिलिमिटेशन और एसएसआर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसके अलावा पोलिंग बूथ को फिक्स करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। हमें पता है कि अगर चुनावी तैयारियां जब पूरी हो चुकी हैं, तो मतदान होना चाहिए। उन्होंने कहा मौसम और सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ अन्य राज्यों के शेड्यूल को देखते हुए ये तय किया जाएगा कि चुनाव कब हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story