चुनावी सरगर्मी बढ़ी, लाल रंग लहराएगा या भगवा फहराएगा? हुए ये ट्वीट

नई दिल्ली: यूपी में भगवाधारी आएंगे या अखिलेश...यूपी में लाल रंग लहराएगा या भगवा फहराएगा? या इस सियासी समर का नतीजा कुछ और होगा? उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP assembley election) की तारीखों का ऐलान शनिवार को जैसे ही हुआ. राज्य की दो बड़ी पार्टियों ने तुरंत 2022 से 27 के लिए CM की कुर्सी पर अपना दावा ठोक दिया. चूंकि चुनाव डिजिटल और वर्चुअल की दुनिया में हो रहा है इसलिए वार और प्रतिवार भी वही से किए जा रहे हैं. यूपी बीजेपी के ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में भगवा वस्त्र पहने सीएम योगी की एक आदमकद तस्वीर थी और भाजपाइयों का प्रिय नारा था- राजतिलक की करो तैयारी, 10 मार्च को फिर से आ रहे हैं भगवाधारी.
यूपी में फिर कमल खिलेगा...#BJP4UP pic.twitter.com/RgTPlAeTG6
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 8, 2022
किसानों के हित के लिए कोई फैसला नहीं लिया इसलिए 10 मार्च को भाजपा का साफ होना तय है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 8, 2022
10 तारीख के बाद सपा ने जो संकल्प लिया है, यहां के लोगों को 300 यूनिट बिजली के लिए कोई बिल नहीं आएगा, बिल शून्य होगा।
चुनाव ऐलान होने के बाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पहली प्रतिक्रिया: pic.twitter.com/0CIsDMC2Lq
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





