भारत

मोदी चाय की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग की ईंट से हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

jantaserishta.com
21 July 2021 2:04 PM IST
मोदी चाय की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग की ईंट से हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से प्रेरित होकर चाय की दुकान (Tea Stall) खोलने वाले बुजुर्ग की हत्या (shopkeeper murder) कर दी गई है. कानपुर के घाटमपुर में बुजुर्ग 'मोदी चाय' की दुकान चलाता था. अभी हत्या की वजह का पता नहीं चला है. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

कानपुर के घाटमपुर कोतवाली के जहांबाद रोड के पास देर रात एक बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. मृतक बुजुर्ग बलराम सचान चाय की दुकान चलाते थे और अपने परिवार का पालन करते थे. मृतक बलराम ने पीएम नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर 'मोदी चाय' के नाम से चाय की दुकान खोल रखी थी.
बताया यह भी जा रहा है कि बलराम सचान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यक्रमों में गाना गाते थे. वह जहानाबाद रोड पर एसेंट पब्लिक स्कूल के कोने में स्थित अपनी दुकान 'मोदी चाय' के बाहर ही सोते थे. मंगलवार दुकान के पास एक रिसॉर्ट में अखंड रामायण का कार्यक्रम था. जिसमें वह आमंत्रित थे.
कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने दुकान के बाहर चारपाई में सो गए लेकिन सुबह उनका शव पड़ा मिला. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलराम की ईंटों से कुचलकर हत्या की गई है और हत्यारों ने उनकी आंख फोड़ दी. सूचना पर इंस्पेक्टर, सीओ सहित फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की.
हत्या की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया और 'मोदी चाय' की दुकान पर गांव वालों की भीड़ लग गई गई. मृतक की पत्नी ने कहा कि मेरे पति को किसने मारा? नहीं पता, उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी. वहीं हत्या की सूचना पर पुलिस आई और परिवारवालों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story