दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता की बड़ी बहन ने अपने परिजनों के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका, बोलीं- महादेव और मां गंगा से विनती है कि भाई को जल्द न्याय मिले

वाराणसी: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका सिंह ने अपने परिजनों के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। बाबा से उन्होंने अपने भाई की आत्मा की शांति और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रार्थना की। वह राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा आरती में भी शामिल हुईं। उन्होंने सरकार से सुशांत को न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से हमारे भाई को न्याय जरूर मिलेगा। हम काशी से अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए महाअभियान की शुरुआत कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





