भारत

बड़े भाई ने छोटे भाई का किया मर्डर, तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट, ये थी वजह

jantaserishta.com
7 July 2021 10:00 AM IST
बड़े भाई ने छोटे भाई का किया मर्डर, तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट, ये थी वजह
x
पुलिस मौके पर पहुंची.

धर्मशाला. बड़े भाई ने अपने 21 साल के छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. तेजधार हथियार से उसकी हत्या (Murder) कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) जिले का है.

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के निफ्ट छेब में दो भाइयों में आपसी कलह हो गई और यही मर्डर की वजह बनी. झारखंड निवासी रोहित रोजाना की तरह बड़ी बहन नीलम के घर खाना खाने आया था. वहीं, उसके बड़े भाई विकास के साथ कहासुनी हुई और उसके बाद बड़े भाई विकास ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया. मंगलवार शाम 5:30 के करीब इस वारदात को अंजाम दिया गया.
पुलिस मौके पर पहुंची
कांगड़ा के निफ्ट में हुई इस वारदात का जब कांगड़ा पुलिस को पता चला तो मौका ए वारदात पर पहुंचकर डीएसपी सुनील राणा ने ख़ुद जांच पड़ताल की. मृतक की बहन उषा और नीलम ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से ये दोनों यहां रहते हैं, जिनमें से मरने वाला भाई बहनों के साथ ही रहता था. जबकि हत्या का आरोपी कभी-कभार ही आता था. दोनों बहनें जब काम से बाहर गई थीं, तो वो शराब पीकर आया और अपने दूसरे भाई से आकर बहस करनी शुरू कर दी. इसी कहासुनी में बताया ये जा रहा है कि उसने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें उसे गम्भीर चोटें लगी और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story