भारत

महिला को बड़े भाई और छोट भाई ने बनाया हवस का शिकार, रेप कर किया था जबरदस्‍ती शादी

Admin2
20 March 2021 1:55 PM GMT
महिला को बड़े भाई और छोट भाई ने बनाया हवस का शिकार, रेप कर किया था जबरदस्‍ती शादी
x
शर्मनाक घटना

पश्‍च‍िम चंपारण जिले के नरकट‍ियागंज स्‍थ‍ित शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पहले एक बड़े भाई ने युवती के साथ जबर्दस्ती की। मामला जब पंचायत पहुंचा तो आरोपी को निकाह का फरमान सुनाया गया। निकाह के बाद पति पीड़िता को अपने घर लेकर नहीं गया। इसके बाद विदाई के बहाने छोटा भाई पीड़िता के घर पहुंचा और उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। पीड़िता अब न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण में पहुंची है। वहां से आदेश मिलने के बाद फरवरी में जाकर मामला दर्ज हुआ है लेकिन आरोपी अब भी खुले में घूम रहे हैं। पीड़िता शुक्रवार को न्याय पाने के लिए थाने पहुंची और उसने कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी की वजह से उसकी पढ़ाई तक छूट गई।

युवती ने पुलिस को बताया कि 2019 से ही धूमनगर गांव निवासी चंगेज खां उससे जबरन संबंध बनाना चाहता था। उसे हथियारों का डर दिखाता था। 2020 की अप्रैल में सिलाई केंद्र जाने के दौरान उसने एक महिला की मदद से उसके साथ जबरदस्‍ती की। घटना के बाद गांव में पंचायत हुई और आरोपी की पीड़िता से शादी करवा दी गई। शादी के बाद आरोपी उनके घर आने-जाने लगा। इस दौरान दोनों पति-पत्नी के तौर पर रहते थे।

छोटे भाई ने भी उठाया मजबूरी का फायदा

पीड़िता के परिवार ने ससुराल वालों पर विदाई करवाने का दबाव बनाया। इसी बहाने चंगेज का छोटा भाई अंगेज आया। उसने भी पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं मुंह खोलने पर विदाई नहीं करवाने की धमकी दी। इस डर से वह चुप रही। इसके बाद भी पीड़िता की विदाई नहीं हुई। बार-बार कहने पर ससुराल वालों ने कहा कि शादी फर्जी है इसलिए विदाई नहीं होगी। इसके बाद उसने अदालत का रुख किया है।

Next Story