भारत

ED ने सांसद से जुड़े कई ठिकानों पर की छापेमारी

jantaserishta.com
7 Sept 2026 10:39 AM IST
ED ने सांसद से जुड़े कई ठिकानों पर की छापेमारी
x
नई दिल्ली/कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद नदीमुल हक से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी से जुड़े सूत्रों ने सोमवार सुबह जानकारी दी कि एजेंसी ने दिल्ली, रांची और कोलकाता में सात अलग-अलग जगह पर कार्रवाई की है।
यह मामला सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रकाशन/प्रसार से जुड़े आरोपों से संबंधित है। इसमें गैर-कानूनी लेन-देन, बिना हिसाब-किताब वाले नकद लेन-देन और संदिग्ध स्रोतों से फंडिंग के आरोप भी शामिल हैं। इसी सिलसिले में ईडी ने विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर ईसीआईआर दर्ज किया था।
गौरतलब है कि हाल ही में ईडी मनी-लॉन्ड्रिंग के कई मामलों को लेकर पश्चिम बंगाल में फिर से सक्रिय है। इससे पहले, ईडी की एक टीम रविवार सुबह से उत्तरी कोलकाता में शेयर ट्रेडिंग और मनी मार्केट के काम से जुड़े एक बिजनेस परिवार के घर पर तलाशी अभियान चलाया। इस छापेमारी में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवानों के बजाय ईडी टीम के साथ कोलकाता पुलिस के जवान मौजूद थे।
पता चला है कि केंद्रीय एजेंसी के पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय के ईडी अधिकारियों की एक टीम पहले फूलबागान पुलिस स्टेशन पहुंची थी, जिसके अधिकार क्षेत्र में बिजनेस परिवार का घर आता है। वहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ईडी के अधिकारियों और फूलबागान थाने की पुलिस टीम कांकुरगाछी में स्थित 'शिवम' भवन पहुंची।
वहीं, 3 सितंबर को ईडी अधिकारियों ने कोलकाता में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। यह एक प्राइवेट कंपनी की ओर से कथित तौर पर 290 करोड़ रुपए के बैंक-लोन धोखाधड़ी से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच का हिस्सा था। प्राइवेट कंपनी ने झारखंड में 66 एमडब्ल्यू का पावर प्लांट लगाने के लिए बैंकों से लोन लिया था। आरोप है कि लोन की रकम को ग्रुप की दूसरी कंपनियों और निजी इस्तेमाल के लिए 'डायवर्ट' कर दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story