भारत

जम्मू-कश्मीर की धरती 5 बजे हिली, लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके

Nil dhankar
17 Feb 2023 6:28 AM IST
जम्मू-कश्मीर की धरती 5 बजे हिली, लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके
x

जम्मू। रिक्टर पैमाने पर 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप जम्मू और कश्मीर के कटरा से 97 किमी पूर्व में आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि आज सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर भूकंप महसूस किया गया.

बता दें कि कुछ दिन पहले भी जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 थी. भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. भूकंप 8 जनवरी रविवार रात करीब 11.15 बजे आया था. इससे पहले, 5 जनवरी को भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे. रिक्टर पैमाने पर 5.9 की तीव्रता दर्ज की गई थी.

Next Story