भारत

तेज आवाज के साथ धरती फटी, गहरी दरार में समाए 3 लोग

jantaserishta.com
15 Aug 2023 12:41 PM IST
तेज आवाज के साथ धरती फटी, गहरी दरार में समाए 3 लोग
x
री बस्ती में चीख-पुकार मच गई।
धनबाद: धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र की 11 नंबर बस्ती में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तेज आवाज के साथ जमीन में बड़ी दरार पड़ने से एक परिवार के तीन लोग जमींदोज हो गए। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से तीनों को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में ह़ॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। धनबाद के कोयला क्षेत्रों में जमीन के अंदर लगी आग के चलते दरार पड़ने की घटनाएं आम हैं।
सोमवार-मंगलवार की रात की घटना के बारे में बताया गया कि लोग जब गहरी नींद में थे, तब अचानक जमीन फटी और 200 मीटर के दायरे में गोफ बन गया। इससे श्याम भुइयां, उनका पुत्र और एक अन्य सदस्य दरार में समा गए। पास स्थित एक मंदिर भी ध्वस्त हो गया। इसके अलावा बस्ती के पांच घर भी जमींदोज हो गए। पूरी बस्ती में चीख-पुकार मच गई।
कई स्थानीय लोगों ने साहस दिखाकर जमीन की गहराई में समाए तीनों लोगों को बाहर निकाला। जमीन में जहां दरार पड़ी है, वहां से तेज धुआं निकल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत की स्थिति बनी हुई है। बताया गया है कि कारू भुइयां, रामबहादुर भुइयां, धनपत भुइयां, रामप्रवेश भुइयां के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story