भारत

OMG! ड्रोन का किया खात्मा...जानें चील के बारे में...VIDEO

jantaserishta.com
29 Nov 2022 5:06 PM IST
OMG! ड्रोन का किया खात्मा...जानें चील के बारे में...VIDEO
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

भारतीय सेना (Indian Army) और अमेरिकी सेना (US Army) एक संयुक्त युद्धाभ्यास कर रहे हैं.
नई दिल्ली: उत्तराखंड के औली में भारतीय सेना (Indian Army) और अमेरिकी सेना (US Army) एक संयुक्त युद्धाभ्यास कर रहे हैं. इस दौरान भारतीय सेना के पहले चील कमांडो अर्जुन (Commando Kite Arjun) ने एक ड्रोन को मार गिराया. युद्धाभ्यास में सेना ने ऐसी स्थिति पैदा कि जिसमें चील और डॉग्स को दुश्मन के ड्रोन्स को खोजकर उन्हें नष्ट करना था.
डॉग्स ने जैसे ड्रोन्स के उड़ने की आवाज सुनी उसने चील कमांडो अर्जुन की तरफ देख कर भौंकना शुरु कर दिया. अर्जुन ने उड़ान भरी और दुश्मन के ड्रोन को अपने पंजों से मार गिराया. असल में यह एंटी ड्रोन चील है. भारतीय सेना चीलों और कुत्तों को ऐसे मिशनों के लिए प्रशिक्षित कर रही है. ये ट्रेनिंग मेरठ के रीमाउंट वेटरीनरी कोर में जा रही है.
अक्सर ये खबर आती है कि पंजाब, कश्मीर, जम्मू की सीमाओं में दुश्मन के ड्रोन उड़ते देखे गए. हाल ही में बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. लेकिन अब इन चील और डॉग्स की मदद से ड्रोन्स पर फायरिंग करने की जरुरत नहीं पड़ेगी. भारतीय सेना ने 24 नवंबर को सांबा जिले में पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया था. पाकिस्तान या चीन के ड्रोन्स को मार गिराने के लिए अब एंटी ड्रोन गन्स की जरुरत नहीं पड़ेगी. भारतीय सेना के लिए चीलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. इन्हें एंटी ड्रोन हथियार बनाया जा रहा है.
जल्द ही इन चीलों और डॉग्स की ट्रेनिंग पूरी होगी. इसके बाद ये भारतीय सेना को मिल जाएंगे. फिर इन चीलों और डॉग्स को सीमा के पास सैन्य पोस्ट पर तैनात किया जा सकता है. जहां से दुश्मन ड्रोन्स को देखते ही ये हमला कर देंगे. उन्हें मार गिराएंगे. चीलों की खासियत ये है कि ऊंचाई पर उड़ते हैं. निगाहें तेज होती हैं. दूर तक देख सकते हैं. दुश्मन पर मिसाइल की तरह हमला करते हैं. यानी दुश्मन चाहकर भी अपने ड्रोन को चील के हमले से बचा नहीं पाएगा. जब भी दुश्मन का ड्रोन भारतीय सीमा में घुसेगा चील उसे अपने नुकीले पंजों और ताकतवर पंखों से मार गिराएंगे.
ड्रोन के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि ये राडार की नजर में नहीं आते. कई बार ये इतने नीचे उड़ते हैं कि इन्हें राडार कैच नहीं कर पाता. छोटे-मोटे ड्रोन्स बाजार में उपलब्ध भी हैं. इन्हें कोई भी आसानी से उड़ा सकता है. उनसे निगरानी, जासूसी या हवाई हमला कर सकता है. इन ड्रोन्स की मदद से हथियारों, ड्रग्स आदि की स्मगलिंग भी होती है. इसलिए चील की मदद से ऐसे ड्रोन्स को मार गिराने की योजना कारगर साबित होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story