भारत

ड्राइवर ने लिया ठेकेदार के थप्पड़ का बदला, गुस्से में ट्रैक्टर का कर दिया ये हश्र!

jantaserishta.com
4 March 2022 6:03 PM IST
ड्राइवर ने लिया ठेकेदार के थप्पड़ का बदला, गुस्से में ट्रैक्टर का कर दिया ये हश्र!
x
एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है।

भरतपुर: राजस्थान में एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है। यहां पर थप्पड़ मारने से नाराज एक ड्राइवर ने तेज गति से चलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलट दिया। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना भरतपुर के बयाना थाना इलाके की है। बताया जाता है ट्रॉली पर लोहे का एंगल और सरिया लदा हुआ था।

थप्पड़ मारने पर बढ़ा दी रफ्तार
बयाना थाना इलाके के ब्रह्मवाद गांव के रहने वाले भूपेंद्र, विक्रम और मोहन सिंह तीनों भाई ठेके का काम करते हैं। तीनों भाइयों ने हिंडोन में एक मकान बनाने का ठेका ले रखा है। मकान में लोहे के गाटर और गेट लगने थे। आज जब तीनों भाई समान भरकर ले जा रहे थे तब ड्राइवर ट्रैक्टर को लापरवाही से चला रहा था। भूपेंद्र ने उसे धीरे चलाने को बोला लेकिन ड्राइवर ने ट्रैक्टर की रफ्तार कम नहीं की। इस पर भूपेंद्र ने ड्राइवर के थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ पड़ते ही ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली को और तेज चलाने लगा।
थप्पड़ मारने वाला कूद गया
तभी हिंडौन के छोकरा रोड पर अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस दौरान भूपेंद्र ट्रैक्टर ट्रॉली से कूद गया गया। लेकिन उसके दोनों भाई विक्रम, मोहन और ट्रैक्टर ड्राइवर उसके नीचे दब गए। घटना को देखा आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। सभी ने तीनों को ट्रैक्टर ट्रॉली से बाहर निकाला। बाहर निकालते ही ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर मौके से भाग गया। बाद में हादसे के बाद सड़क पर फैले सामान को हटाया गया और यातायात व्यवस्था शुरू की गई ।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story