भारत

LIVE वीडियो: Car से कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान, देखते ही देखते पानी में बह गई कार

jantaserishta.com
27 July 2024 4:27 PM IST
LIVE वीडियो: Car से कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान, देखते ही देखते पानी में बह गई कार
x
देखें वीडियो.
मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित बधौरा गांव में एक कार ड्राइवर ने अपनी जान बचाने के लिए कार से छलांग लगा दी। लेकिन, कार को बचा न सका। उसकी बोलेरो पानी में बह गई। इलाके के लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पानी का बहाव काफी तेज है। देखा जा सकता है कि वाहन पानी में पूरी तरह से डूबा हुआ है। दूसरी ओर युवक कार के पास जाता हुआ दिखाई दे रहा है और कुछ दूर पर तमाशबीन खड़े हैं। युवक की मदद को आगे आते कुछ लोग भी इस वीडियो में देखे जा सकते हैं।
लेकिन, ग्रामीणों की मेहनत रंग नहीं लाई और कार पानी में बहती चली गई। बताया जा रहा है कि कार चालक पथरहा निरंकार आश्रम से धरवारा की ओर जा रहा था। वह सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बधौरा पंचायत के निरंकार आश्रम के समीप नदी के बहाव में फंस गया। गनीमत रही कि कार में ड्राइवर ही सवार था। जिसने कूदकर अपनी जान बचाई। पन्ना जिले में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते यहां के नदी नाले उफान पर हैं।
अभी कुछ इलाकों में समस्या जस की तस बनी हुई है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी नालों को पार कर रहे हैं। जिले में अभी भी रुक-रुक कर बरसात हो रही है। जगह-जगह पर जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story