भारत

मिठाई दुकान का चालक निकला लूटेरा, रची थी लूट की साजिश, 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 May 2022 7:22 PM IST
मिठाई दुकान का चालक निकला लूटेरा, रची थी लूट की साजिश, 2 गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

नालंदा पुलिस ने घटना के 11 दिन बाद दो बदमाशों को दबोच लिया है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर स्वर्ण व्यवसायी से बाइक, मोबाइल व 15 हजार रुपये लूट लिये थे। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र की है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास है। कांति कुमार सरमेरा में मिठाई दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर ही अपराध की योजना बनी थी।

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि धनावां बिगहा गांव निवासी योगेन्द्र कामत के पुत्र रूपलाल कुमार (25 वर्ष) व पटना जिला के भदौर थाना क्षेत्र के भदौर गांव निवासी कांति कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूटी गयी बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है।
डीएसपी ने बताया कि शेखपुरा जिला के बरबीघा निवासी स्वर्ण व्यवसायी गोपालबाद में दुकान चलाते हैं। 20 अप्रैल की शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान अहियापुर-कोतरा लिंक पथ पर चार बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनसे लूटपाट की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बाइक को लावारिस हालत में बरामद कर ली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story