भारत

ड्राइवर ने की गलती, नदी में बहने लगा ट्रैक्टर, लोगों के उड़े होश, और फिर..

jantaserishta.com
19 July 2021 12:08 PM IST
ड्राइवर ने की गलती, नदी में बहने लगा ट्रैक्टर, लोगों के उड़े होश, और फिर..
x

झारखंड में मॉनसून (Monsoon) एक्टिव है. राज्य में जोरदार बारिश के कारण लातेहार (Latehar) जिले की नदियां उफान से सड़कों पर बाढ़ आ गई है. इस बीच लातेहार से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें ट्रैक्टर नदी के पानी में बहता दिखाई दे रहा है.

दरअसल, एक ट्रैक्टर में कुछ लोग मोटरसाइकिल के साथ सवार थे. बाढ़ के बीच ट्रैक्टर नदी में पहुंच गया और नदी की तेज धार में बहने लगा. ट्रैक्टर पर सवार लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल गए जबकि ट्रैक्टर नदी में ही फंसा रहा.
वहीं, आस-पास के ग्रामीणों ने नदी में फंसे ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास भी किया. जिस वक्त ये मंजर सामने था तो उस समय स्थानीय लोगों की सांस भी अटकी रही.
ट्रैक्टर चलाने वाले शख्स की नासमझी से बड़ा हादसा होते-होते रह गया. जब ट्रैक्टर चालक ने पानी का बहाव तेज देखा, तब भी उसने स्थिति को ना समझते हुए ट्रैक्टर को आगे लेकर जाना सही समझा. वो अपनी तरफ से आगे बढ़ने की कोशिश करता रहा और ट्रैक्टर नदी के पानी में फंस गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story