भारत

मौत की ड्राइविंग! हाईवे पर 8 KM तक रॉन्ग साइड बस चलाता रहा ड्राइवर, उजड़ दिया परिवार

jantaserishta.com
12 July 2023 9:48 AM IST
मौत की ड्राइविंग! हाईवे पर 8 KM तक रॉन्ग साइड बस चलाता रहा ड्राइवर, उजड़ दिया परिवार
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। कार सवार दो लोग बुरी तरीके से घायल हैं, जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर के नशे में होने की बात भी सामने आई है। इस पर जांच की जा रही है।
लेकिन, सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह आई है कि जिस एक्सप्रेस-वे पर बाइक पूरी तरीके से प्रतिबंधित है, उस पर चालक 8 किलोमीटर तक बस को रॉन्ग साइड लेकर कैसे आया। इस एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, पुलिस निगरानी करती है।
पुलिस के मुताबिक हादसे में नरेंद्र यादव (45), उनकी पत्नी अनीता (42) और दो बेटे हिमांशु (12) और करकित (15) की मौत हुई। नरेंद्र के भाई धर्मेंद्र की पत्नी बबिता (38) और बेटी वंशिका (7) की भी मौत हुई है। जबकि, धर्मेंद (48) और उनके बेटे आर्यन (8) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धर्मेंद्र खेती करते थे, जबकि नरेंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते थे।
एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया, 'बस नोएडा के एक स्कूल में पहले चलती थी। अब ये बस एक दूसरे इंस्टीट्यूट में चल रही थी। ड्राइवर दिल्ली से लौट रहा था। गाजीपुर में उसने सीएनजी भरवाई और रॉन्ग साइड पर चल रहा था। इस हादसे में पूरी गलती बस ड्राइवर की है।
बता दें कि इस हादसे ने नई दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है, जिस तरीके से पता चला है कि यह बस ड्राइवर 8 किलोमीटर तक बस को रॉन्ग साइड लेकर आ रहा था, अपने आप में बहुत बड़ी बात है। बस ड्राइवर का नाम प्रेमपाल है। उसके नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story